Pratidin Ek Kavita artwork

Pratidin Ek Kavita · Nayi Dhara Radio

Subah Subah | Nagarjun

सुबह-सुबह । नागार्जुन सुबह-सुबह तालाब के दो फेरे लगाए सुबह-सुबह रात्रि शेष की भीगी दूबों पर नंगे पाँव चहलक़दमी की सुबह-सुबह हाथ-पैर ठिठुरे, सुन्न हुए माघ की कड़ी सर्दी के मारे सुबह-सुबह अधसूखी पत्तियों का कौड़ा तापा आम के कच्चे पत्तों का जलता, कड़ुवा कसैला सौरभ लिया सुबह-सुबह गँवई अलाव के निकट घेरे में बैठने बतियाने का सुख लूटा सुबह-सुबह आंचलिक बोलियों का मिक्स्चर कानों की इन कटोरियों में भरकर लौटा सुबह-सुबह

Nov 62026
2 minlength
1transcript lines
Publishertranscript source

Transcript first 1 of 1 lines

सुबह-सुबह । नागार्जुन सुबह-सुबह तालाब के दो फेरे लगाए सुबह-सुबह रात्रि शेष की भीगी दूबों पर नंगे पाँव चहलक़दमी की सुबह-सुबह हाथ-पैर ठिठुरे, सुन्न हुए माघ की कड़ी सर्दी के मारे सुबह-सुबह अधसूखी पत्तियों का कौड़ा तापा आम के कच्चे पत्तों का जलता, कड़ुवा कसैला सौरभ लिया सुबह-सुबह गँवई अलाव के निकट घेरे में बैठने बतियाने का सुख लूटा सुबह-सुबह आंचलिक बोलियों का मिक्स्चर कानों की इन कटोरियों में भरकर लौटा सुबह-सुबह

More Pratidin Ek Kavita episodes →